कैंसर पीडित मरीज के लिए रक्तदान किया

जोधपुर। जोधपुर ब्लड डोनर्स समूह द्वारा लॉकडाउन के दौरान ज़रूरतमंद मरीज़ों हेतु निरंतर रक्त एवं प्लेटलेट्स की व्यवस्था की जा रही है। सोमवार को सोनी देवा अस्पताल में सेतरावा गाँव से आए कैंसर पीडि़त मरीज़ हेतु इमरजेंसी में प्लेटलेट्स की आवश्यकता पडऩे पर वैष्णव नगर निवासी रक्तदाता नीरज गोस्वामी ने रोटरी ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स डोनेट किए। वहीं एक अन्य मरीज़ को प्लेटलेट्स की आवश्यकता पडऩे पर रक्तदाता रुपेश मेहता ने पारस ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स डोनेट किए। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंकों में चल रही रक्त की कमी को देखते हुए समूह द्वारा शहर में विभिन्न जगहों पर लघु रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु शहर को अलग-अलग ज़ोन में बांटकर आपातकालीन रक्त सहयोग समिति का गठन किया जा रहा है और इसी क्रम में 6 अप्रैल सोमवार को अम्बिका नगर, शोभावतों की ढाणी में लघु रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जायंट्स ग्रुप ऑफ़  आशापूर्णा पाल के सहयोग से एमडीएम रक्तकोष सहायतार्थ 9 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर संयोजक के.सी. भाटी ने बताया कि उनके समेत स्वैच्छिक रक्तदाताओं उमेश भाटी, राजेश भाटी, केसा राम, ठाकुरराम, ललित जैन, धर्मेंद्र जांगिड़ एवं विष्णु स्वामी ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के दौरान रक्त एवं प्लेटलेट्स हेतु डोनर्स की निरंतर बढ़ रही ज़रूरत को देखते हुए मोबाइल नं. 9571002000 एवं 9982065382 इमरजेंसी हेल्पलाइन के रूप में जोधपुर शहर को समर्पित रहेंगे, जिन पर शहरवासी चौबीस घंटे संपर्क कर सकते हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button