रैन बसेरों से शौचालयों तक सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव

बीकानेर। कोरोना वायरस के संभावित खतरे को लेकर प्रशासन हर संभव पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के साथ अब नगर निगम ने भी सार्वजनिक स्थानों पर संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव शुरू कर दिया है। शनिवार को विभिन्न दलों ने सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया। निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि निगम के स्वच्छता निरीक्षकों के निर्देशन में शहर में स्थित निगम के रैन बसेरों, सार्वजनिक शौचालयों और सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। निगम के दलों ने पांच मशीनों के माध्यम से दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया। डॉॅॅ. यादव ने बताया कि निगम की ओर से आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम हाइपो क्लोराइड के छिड़काव का कार्य जारी रखा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने डेढ दर्जन स्थानों पर किया छिड़काव

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शहर में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया। एएमओ अशोक व्यास ने बताया कि विभाग के पांच दलों ने जयनारायण व्यास कॉलोनी, नथानी सराय, करमीसर रोड, सुदर्शना नगर, धरणीधर, सब्जी मंडी सहित यातायात पुलिस थाना, नत्थूसर पशु अस्पताल आदि स्थानों पर छिड़काव किया। व्यास ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक शहर में करीब दो सौ स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जा चुका है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button