दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. का 19वां उर्स मुबारक 21 मार्च को

– मशहुर फनकार असलम अकरम साबरी एण्ड पार्टी दिल्ली कव्वाली पेश करेंगें।

– देसूरी से सुमेर झूपी 21 व 22 मार्च को नि:शुल्क बस व्यवस्था

पाली/  जोधपुर। दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. झुंपी शरीफ सुमेर (देसूरी) जिला पाली का 19वां सालाना उर्स मुबारक बड़ी शानों-शौकत के साथ 21 मार्च को मनाया जा रहा है। उर्स के दौरान दिल्ली के मशहुर कव्वाल असलम अकरम साबरी एण्ड पार्टी मनमोहक कव्वालियां पेश करेंगे। उर्स के दौरान प्रतिदिन लंगर व कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
सुमेर झूंपी उर्स कमेटी के जसाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद सुमेर झुपी का 19वां सालाना उर्स मुबारक 21 मार्च को बड़ी-शानों शौकत साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान 21 मार्च सुबह 11.30 बजे चादर शरीफ एवं महाप्रसादी (लंगर खाना) का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन रात 8.30 से 10 बजे तक मिलाद शरीफ होगी, जिसमें इस्लामी विद्वानों द्वारा तकरीर पेश की जाएगी। 21 मार्च को रात 10 बजे महफिले-ए-शमां (कव्वाली ) का प्रोग्राम होगा जिसमें दिल्ली के मशहुर फनकार असलम अकरम साबिर एण्ड पार्टी कव्वाली पेश करेंगे व पगड़ीबन्द कव्वाल तौफिक रोशन (जमाल रोशन) आस्ताना पार्टी जोधपुर कव्वालिया पेश करेंगे। 22 मार्च को सुबह 7 कुल की फातिहा व प्रसादी के साथ उर्स समापन होगा। उर्स दौरान जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, अजमेर, ब्यावर, सिरोही, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, अहमदाबाद, मुम्बई, दिल्ली सहित कई जगहों से जायरिन तशरीफ लाएंगे। उर्स के दौरान हिन्दू- मुस्लिम जायरिनों का शामिल होना एक साम्प्रदायिक सद्भाव की जि़न्दा मिसाल है जहां लोग धर्म व मज़हब को भूलकर अपनी अकीदत फूल पेश करते हैं। उर्स दौरान प्रतिदिन देसूरी से सुमेर झूपी दरगाह स्थल नि:शुल्क बस सेवा का इंतजाम व लंगर इंतजाम रहेगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button