शिविर में 36 यूनिट रक्तदान

जोधपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के विधि संकाय में शहीद दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि संदल एवं डॉ. केआर मेघवाल के नेतृत्व में संकाय के छात्र छात्राओं द्वारा 36 यूनिट रक्तदान किया गया।  डॉ. निधि ने बताया कि छात्रों ने रक्तदान का महत्व समझ्ते हुए कि रक्तदान से हम किसी भी जरूरतमंद की रक्त देकर जान बचा सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता चंदनबाला, प्रोफेसर पीके मूसा, एसपी मीना व निर्मल ने की। अंत मे सुदर्शन चौधरी ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल से आई ब्लड टीम और सभी रक्तदाताओं का विधि संकाय एनएसएस परिवार की तरफ ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। शिविर में अवंतिका, सुरेंद्र पाल, गौरव सिंह, सुदर्शन चौधरी, प्रद्युम पटेल, शिव विश्नोई, मुकेश विश्नोई,प्रतीक, मनोहर,विक्रम सिंह, दिलीप कुमार, दिनेश, अंकित चौधरी, प्रवीण , दिशांत,महिपाल, प्रवीण पटेल, दुष्यंत,अभिषेक, दिविक माथुर, राकेश कुमार, वीरेंद्र वेदान्त, राकेश गोदारा, यशवीर, धनंजय, महिपाल, प्रियांशु, नैन सिंह, कुंदन, प्रमोद, राजवीर आदि छात्रों ने रक्तदान किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button