वित्तीय प्रबन्धन प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी

जोधपुर। काजरी में वित्तीय प्रबन्धन प्रणाली पर वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। काजरी निदेशक डॉ. ओपी यादव ने कहा कि सूचना संचार का देश में तेजी से हर क्षेत्र विभागों में विभिन्न कार्यो को करने में उपयोग बढ़ रहा है। वर्तमान में जानकारी लेने के लिए क्लिक द माउस फाइन्ड इन्फोरमेशन ऑन कम्प्यूटर का युग है। उन्होंनें सभी को नवीनतम प्रोग्रामस संचार प्रौद्योगिकियों से अपडेट रहकर कार्य कार्यो को शीघ्रता से करने का आह्वान किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा वित्तीय प्रबन्धन प्रणाली पर कार्यशाला के दौरान आईसीएआर, नई दिल्ली के निदेशक (वित्त) जीपी शर्मा ने काजरी में एफएमएस, ईआरपी, पर प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबन्धन प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। साथ ही वित्तीय प्रबन्धन प्रणाली को अपनाने में आने वाली समस्याओं के निराकरण करने तथा कम्प्यूटर पर कार्य करने के तरीके सुझाए। कार्यशाला के दौरान बजट आंवटन, उपलब्धतता एवं निर्धारित समय पर व्यय, बैंक समाधन विवरण पर जोर देते हुए प्रतिभागियों को समय-समय पर परिषद द्वारा जारी दिशा निर्देशनों का पालन करने को कहा। संस्थानों में लम्बित ऑडिट पैरा को समय पर समाधान करने पर बल दिया। आईसीएआर की राजस्थान में स्थित आठ संस्थाओं से आए विभिन्न प्रतिभागियों को नवीनतम संचार प्रौद्योगिकियों से अवगत करवाते हुए शीध्र कार्य निष्पादन पर जोर दिया ताकि कार्य समय पर एवं सही हो। उन्होंनें वित्त से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और प्रतिभागियों की शंकाओं को दूर किया। काजरी के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी सुनीता आर्य ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं कार्यशाला के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी साथ ही बताया कि कम्प्यूटर पर कार्य करने पर कार्यो को गति मिलेगी तथा कार्य व्यवस्थित तरीके से होगा। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केएल मीणा भी उपस्थित रहे। आईसीएआर के राजस्थान में आठ संस्थाओं के लगभाग 70 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र बोहरा ने किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button