राज्य खेल प्रतियोगिता में जोधपुर दूसरे स्थान पर

जोधपुर। राज्य सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से राज्य खेल 2020 का सवाई मानसिंह स्टेडियम में 2 से 6 जनवरी तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में जोधपुर जिले के करीब 260 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जोधपुर को 10 स्वर्ण, 17 रजत एवं 19 कंास्य पदक जीतकर जनरल चेम्पियनशिप में दूसरा स्थान अर्जित किया।
जिला खेल अधिकारी गोविन्दसिंह परिहार ने बताया कि जिम्नास्टिक बालिका वर्ग में दिशा मितल ने फ्लोर, बीम एवं अनईवन बार में स्वर्ण, टीम स्पर्धा में रजत, टेबल वाल्ट कंास्य पदक व अॅाल राउण्ड तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीता ने अनवईन बार में कंास्य एवं अॅाल राउण्ड में रजत पदक प्राप्त किया। जिम्नास्टिक बालक वर्ग में अंकुर गडेर ने होरिजेन्टल बार में स्वर्ण एवं टीम स्पर्धा में रजत पदक, उगम सिंह ने टेबल वाल्ट में रजत पदक व रोमन रिंग में रजत पदक, होरिजेन्टल बार तथा पेरेलर बार में कंास्य एवं अॅाल राउण्ड में कंास्य पदक तथा भरत खन्ना ने रोमन रिंग में कंास्य पदक हासिल किया। बॅाक्सिंग बालक वर्ग में कपिल राजपुरोहित व लोकेश खींची को कंास्य पदक, धीरज चौधरी एवं बारबरा को रजत पदक एवं विश्वास को कंास्य पदक, बॅाक्सिंग बालिका वर्ग में अरशी खानम एवं विधि गिरी को स्वर्ण पदक, मंजू को रजत पदक एवं चिरंागी चौहान को कंास्य पदक, एथलेक्टि प्रतियोगिता में उमा चौधरी एवं धर्म सिंह को भाला फेंक में कंास्य पदक, टेबल टेनिस बालक वर्ग मेंं टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा टेबल टेनिस बालिका वर्ग की टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button