फुटपाथ पर सो रहे लोगों को भेजा रैन बसेरों में

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार बेसहारा एवं बेघर व्यक्तियों को जो कड़ाके की सर्दी में फुटपाथ व सडक़ों पर रात्रि गुजारा करते है उनके लिए रैन बसेरे में ठहरने की सुविधा उपलब्ध करानें हेतु निर्देश प्राप्त हुए। इसी संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्वेश्वर पुरी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर द्वारा गठित टीम के साथ मिलकर रात्रि में विभिन्न जगहों पर फुटपाथ पर सो रहे लोगों को नजदीकी रैन बसेरों में भेजा गया। वहां पर उनके सोने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधिश सिद्वेश्वर पुरी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की टीम ने रात्रि में अशोक उद्यान के पास सो रहे लोगों को नजदीकी रैन बसेरे में भेजा गया। साथ ही प्रथम पुलिया फुटपाथ पर सो रहे लोगों को भी फुटपाथ से उठाकर नजदीकी रैन बसेरे में सोने के लिए व्यवस्था की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्वेश्वर पुरी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार किसी भी व्यक्ति का रैन बसेरों में प्रवेश किसी पहचान पत्र ना होने की स्थिति में भी उनके ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्राप्त हुए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रथम पुलिया स्थित रेन बसेरे में 7 लोगों को तथा अशोक उद्यान स्थित रैन बसेरे में 16 लोगों को रूकवाया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button