पौधे कुदरत का अनुपम उपहार, संरक्षण हमारा दायित्व:-अमन
बाड़मेर । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में शनिवार को तरूण वड़ेरा के जन्मदिन की स्मृति में संस्था प्रधान मुकेश बोहरा अमन के सानिध्य में विद्यालय स्टाफ व उनके परिजनों द्वारा वृक्षारापेण किया गया । जहां वृक्षारोपण कर वृक्ष संरक्षण का संकल्प लिया गया ।संस्था प्रधान मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि वृक्ष पर्यावरण शुद्धि के प्रथम एवं प्रमुख कारक होते है । जो हमारे पर्यावरण को शुद्ध एवं हरा-भरा रखने का कार्य करते है । अमन ने बताया कि पौधे कुदरत का अनुपम उपहार है जिन्हें संरक्षित करना हमारा परम दायित्व है ।विद्यालय में नीम, जेट्रोपा सहित सब्जियों के पौधे लगाएं गए । जिससे आने वाले समय में विद्यालय में टमाटर, मिर्ची सहित कई सब्जियां पैदा हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में इसी सत्र में भामाशाह श्री पदमचन्द बोहरा परिवार की ओर से बहुत सुन्दर व मनमोहक बगीचा भी लगाया है । जिससे विद्यालय की सुन्दरता व रौनक में चार चांद लग आएं है । विद्यालय में वृक्षारोपण के दौरान विद्यालय स्टाफ डालूराम सेजू, उषा जैन एवं मिथलेश चैधरी, उदय गुरूजी, मदन सिसोदिया, प्रेम, महेन्द्र सिसोदिया सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे ।