इंडिगो एयरलाइन्स के विमान में उड़ान भरते वक्त धुआं निकलने से हड़कंप मचा

उदयपुर। शहर के डबोक एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में धुंआ निकलने से अफरा तफरी मच गई। यह घटना तब हुई जब विमान उदयपुर से बैंगलुरू के लिए उड़ान भर रहा था। टेक ऑफ के वक्त अचानक विमान के पिछले हिस्से से धुंआ निकलता नजर आया। इससे एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में विमान को रोका गया। इसके बाद तत्काल इस विमान को रन वे से हटाया गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित है। एयरपोर्ट की तकनीकी टीम घटना की जांच शुरु कर दी है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button