कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 14 से

जोधपुर। बैंक और वित्तीय संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को हर समय टारगेट का चिंता रहती है। ऐसे में यदा कदा ही उनका ध्यान शारीरिक एक्सराइज और खेलों के प्रति जाता है। उनकी इस परेशानी को दूर करने व कर्मचारियों में खेलों के प्रति उत्साह जगाने के लिए फाइनेंस फैडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफओआई) की ओर से जोधपुर में पहली बार कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (सीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 14 व 15 दिसम्बर को पालरोड स्थित धरोहर रिसोर्ट में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 12 टीमें शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता के टी-शर्ट को विमोचन बुधवार को एडिशनल एसपी निर्मला विश्नोई ने एक सादे समारोह में किया।
एफएफओआई के आदर्श शर्मा व भवानी सिंह शेखावत ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में सभी टीमों के खिलाडी वित्तीय संस्थाओं से संम्बद्ध होंगे, कोई भी बाहर का खिलाडी इसमें भाग नही ले सकेगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता सुबह 8 से रात 10 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसमें लीेग मैच 10 ओवर, सेमीफाइनल मैच 12 तथा फाइनल मैच 15 ओवर का खेला जाएगा। प्रतियोगिता के विनर को 21 हजार रुपए तथा प्रत्येक खिलाडी को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में डीएचएफएल, एयू बैंक, सुन्दरम फाइनेंस, इंडसंड बैंक, चोलामंडलम फाइनेंस, एचडीबी फाइनेंस, हिन्दुजा फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एफएफओआई इलेवन, एसके फाइनेंस तथा यस बैंक की टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए भूपेन्द्र सिंह खींची, विशाल पुरोहित, भरत शर्मा, विक्रांत शर्मा, नवरतन सिंह, हनुमंत सिंह, विशाल जैसवाल, दिनेश भूतडा व कुलरतन सिंह राव सहयोग कर रहे है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button