बच्चों ने कार्ड देकर कहा- ‘थैंक यू’

जोधपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल पाली रोड में नर्सरी और प्रेप के बच्चों के लिए ‘थैकिंग अवर हेल्पर्स’ एक्टिविटी का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्या निहारिका चौपड़ा ने बताया कि स्कूल में बच्चों की मदद करने वाले सपोर्टिंग स्टॉफ को बच्चों ने अपने हाथ से बनाए गए कार्ड वितरित कर उनको थैक-यू बोला। शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर लाने व वापस ले जाने वाले ड्राइवर व अटेंडेंट कैसे उनकी मदद करते हैं। कक्षा में उनके मदद करने वाली बाईजी उनके लिए क्या-क्या काम करती है। स्कूल की प्रो-वाइस चेयरमैन आशा व्यास ने बताया कि इस तरह की एक्टिविटी से बच्चों को उनकी मदद करने वालों के बारे में जानकारी मिलती है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button