प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षकों ने किया आफरी भ्रमण

जोधपुर। राज्य वन सेवा हेतु केन्द्रीय अकादमी कोयम्बटुर के 2018-20 बैच के प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक अधिकारियों ने श्रीमति के.प्रदीपा के नेतृत्व में शुष्क वन अनुसंधान संस्थान जोधपुर का भ्रमण कर वानिकी शोध के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर आफरी निदेशक एमआर बालोच ने प्रशिक्षु अधिकारियों को शुष्क एवं अद्र्धशुष्क क्षेत्रों में कार्यों तथा संस्थान में शोध के लिए परियोजनाओं के निर्माण आदि के बारे में विस्तार से बताया। आफरी के समूह समन्वयक शोध डॉ. इन्द्रदेव आर्य ने राजस्थान एवं गुजरात में विभिन्न प्रकार की पारिस्थितिकी एवं उनके किए जा रहे कार्यों में बारे में बताया। आफरी के विस्तार प्रभाग के प्रभागाध्यक्ष रमेश मालपानी ने आफरी द्वारा किए जा रहे विभिन्न शोध कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। राजस्थान वन विभाग में जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव उमाराम चौधरे ने जैव विविधता के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी।30 सदस्य प्रशिक्षु अधिकारियों ने शुष्क एवं अद्र्धशुष्क क्षेत्रों में वानिकी शोध पर अपनी जिज्ञासाओं को बताया जिसका समाधान आफरी के वैज्ञानिक डॉ. महेश्वर हेगडे, डॉ. जी.सिंह, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. तरूणकांत एवं डॉ. एनके बोहरा ने किया। दल को आफरी के निर्वचन एवं विस्तार केन्द्र तथा नर्सरी का भ्रमण भी करवाया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button