रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धेश्वर पुरी ने जोधपुर शहर में चल रहे स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरों काऔचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त संचालित रैन बसेरों में अपार अव्यवस्थाएं पाई गई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार किए गए निरीक्षण के दौरान मंडोर गार्डन के सामने सुलभ कॉम्पलेक्स के पास जोधपुर रेन बसेरे में परिवार वाले तीन साल से स्थाई रूप से निवास कर रहे है। इस रेन बसेरे में रूकने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए किसी प्रकार के सुरक्षाकर्मी व्यवस्था नहीं है। नशामुक्ति केन्द्र, मगरा पूंजला रेन बसेरे में परिवार वाले 4 सालों से स्थाई निवास कर रहे है।पुराने स्टेडियम के पास स्थित अस्थाई रैन बसेरे में असहाय लोगों के लिए पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं था और ना ही इसमें इसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए केयर टेकर या सुरक्षा कर्मी भी नहीं था तथा महिला एवं पुरूष के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। इनमें शरण लेने वाले मात्र भगवान भरोसे ही छोड़ दिए गए हैं। साथ ही इसमें कई तरह की खामियां भी नजर आई जिनमें शौचालय ना होना भी मुख्य समस्या है।