माणक अलंकरण के लिए प्रविष्टिïयों की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाई

जोधपुर। माणक अलंकरण 2019 के लिए खोजपूर्ण, तथ्यात्मक, रचनात्मक समाचारों तथा विशेष रिपोर्ताज के माध्यम से उत्कृष्टï पत्रकारिता करते हुए राजस्थान की सेवा करने वाले पत्रकारों, जनसंपर्क कर्मियों, छायाकारोंं/कार्टूनिस्टों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ी प्रतिभाओं की प्रविष्टिïयां पहुंचने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ा दी गई है। अब ये प्रविष्टिïयां 11 दिसंबर तक माणक अलंकरण चयन समिति, मार्फत दैनिक जलतेदीप मानजी का हत्था पावटा जोधपुर-342006 में पहुंचनी आवश्यक है।
माणक अलंकरण 2019 से सम्मानित किए जाने वाले पत्रकार एवं विशिष्टï पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिभाओं के नाम की घोषणा स्व. माणक मेहता की 45वीं पुण्यतिथि पर 12 दिसंबर को आयोजित गोष्ठïी में चयन समिति के निर्णयानुसार की जाएगी। माणक अलंकरण 2019 एवं विशिष्ट पुरस्कारों के लिए दिसम्बर 2018 से नवंबर 2019 तक की अवधि में प्रकाशित समाचार, रिपोर्ताज, छायाचित्र/कार्टून आदि का उल्लेख संबंधित समाचार पत्र-पत्रिका की कटिंग्स/छाया प्रति तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कवरेज की सीडी प्रेषित किया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त पूर्व घोषणानुसार इस वर्ष से एक विशिष्ट पुरस्कार (राजस्थानी लेखन महिला साहित्यकार) भी शुरू किया गया है।

  • भारत बचाओ रैली को लेकर बैठक की
    जोधपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में जिलाध्यक्ष सईद अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 दिसंबर को भारत बचाओ रैली रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित की जा रही है इस रैली में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भागीदारी हेतु शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तीनों विधान सभावार कमेटियों का गठन किया गया।
    कमेटी के महासचिव आनंदसिंह चौहान गठित कमेटियों में जोधपुर शहर से मनीषा पंवार, सोमदत्त हर्ष, रमेश बोराणा, अनिल टाटिया, सुरेश व्यास, लियाकत अली रंगरेज, पवन मेहता, आनन्द पुरोहित, रामेश्वर गुर्जर, नेनुराम सोलंकी, जगदीश भाटी, नरेशचन्द्र जोशी, हरीश जोशी, दानिश फौजदार, भारती शर्मा, हरीश भैरवानी, सोहनलाल जांगिड, गंगासिंह गोयल, मदनलाल मरवण, ओमकार वर्मा, रीटा शेखावत व फरजाना चौहान, सूरसागर विधान सभा के लिए सुनिल परिहार, गणपतसिंह चौहान, बाबूलाल गहलोत, सुनिल मोहनोत, प्रीतम शर्मा, गिरीश लूणा, जगदीश सांखला, चन्द्रप्रकाश आसेरी, अजीत राठी, कयूम लोदी, अजय शर्मा, राजेश गुर्जर, ललित मेवाडा, डूंगरचंद छाजेड, तेजराज शर्मा, पुखराज सांखला, चेतन प्रकाश मेघवाल, डी.पी. जोशी, राजेश रामदेव, योगिता खींची व प्रेमकंवर शेखावत तथा सरदारपुरा विधान सभा क्षेत्र के लिए राजेन्द्र सोलंकी, पुखराज पेंटर, शांतिलाल लिम्बा, हनुमानसिंह खांगटा, आनन्दसिंह चौहान, हरेन्द्रसिंह राठौड, अजय त्रिवेदी जगदीश पंवार, ईमामुदीन, मनीष परिहार, ओ.पी. भाटी, अरविन्द गहलोत, सचिन सवर्टे, चतराराम देशबंधु, निर्मला देवडा, मजीद गौरी, सलीम खान, छोटू उस्ताद, इश्तियाक अली राजू, किरण गहलोत व संतोष जयपाल को कमेटियों में सम्मिलित किया गया है।
    जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने कहा कि उक्त गठित कमेटियां ब्लॉकों, वार्डो, विभागों, प्रकोष्ठों व अग्रिम संगठन के अध्यक्षों के साथ बैठकें आयोजित कर रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं की सूचियों को अंतिम रूप देकर सूची जिला मुख्यालय को प्रेषित करेंगे।
    चौहान ने बताया कि दिल्ली जाने हेतु जिला मुख्यालय में दोपहर 12 बजे से सांय 7 बजे तक पंजीयन किया जा रहा है। दिल्ली रैली में भाग लेने हेतु जोधपुर से ट्रेनों, बसों एवं निजी वाहनों द्वारा दिल्ली जाने की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं को जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व अशोक गहलोत की फोटोयुक्त बैज दिये जाएगे तथा फोटोयुक्त बैनर बसों, ट्रेनों पर लगाकर दिल्ली हेतु कूच करेंगे। बैठक का संचालन महासचिव सुरेश व्यास ने किया तथा धन्यवाद सोमदत्त हर्ष ने ज्ञापित किया।
  • कल बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति
    जोधपुर। चौपासनी फिल्टर हाउस पर 9 दिसम्बर को रात्रि 12 बजे से 10 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे तक एवं 10 दिसम्बर को प्रात: 8:00 बजे से 11 दिसम्बर की प्रात: 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस पर अति आवश्यक रखरखाव एव सफ ाई के कारण दोनो फिल्टर प्लान्टो से जुडे विभिन्न जोन एवं क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित एवं कम दबाव से होगी एवं 10 को होने वाली सप्लाई 11 को एवं 11 को की जाने वाली जलापूर्ति 12 दिसम्बर को की जावेगी।
    जन स्वास्थ्य अभियंात्रिकी विभाग नगर खण्ड तृतीय के अधिशाषी अभियंता सुनिल दत्त हर्ष ने बताया कि इसके कारण ज्यूडिश्यिल एकेडमी हाईकोर्ट, सांगरिया फाटा क्षेत्र, जाटो की ढाणी के उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्र रिको कृष्णा नगर, करणी नगर, मीरा नगर, झालामण्ड क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्र, कुडी भगतासनी सैक्टर 1 से 9 से संबधित क्षेत्र, जनता कॉलोनी, रामेश्वर नगर मधुबन सरस्वती नगर, गंगा विहार, के.के.कॉलोनी, भगत की कोठी, रातानाडा पम्पिग स्टेश्न से जलापूर्ति होने वाले सभी क्षेत्र, रातानाडा पम्पिग स्टेशन से जलापुर्ति होने वाले सभी क्षेत्र, शिव मंदिर एस.आर, कमला नेहरू नगर जीएसआर सुथला जीएसआर से संबधित क्षेत्र, कमला नेहरू नगर सेक्टर ए,बी,सी,डी, एवं विस्तार ,डिफेंस कॉलोनी, चांदणा भाखर, ज्योति नगर, राजीव गांधी कॉलोनी, सुथला, ज्वाला विहार, हिंगलाज नगर, डीआईजी फिरोजखंा कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हुडको क्वार्टर, गुरो का तालाब, चौपासनी फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र, महावीर पुरम, शिक्षक कॉलोनी, पठानकोट, विजयनगर आदि क्षेत्र, चौपासनी हाउसिग बोर्ड सैक्टर 1-25, देवनगर ,भटटी की बावडी, देवनगर चौकी से संबधित क्षेत्र, शास्त्री नगर समस्त सेक्टर, न्यू पॉवर हाउस रोड, हैवी इण्डस्ट्रीयल एरिया,हडडी मिल, मिल्कमैन कॉलोनी, सुभाष नगर, खेमे का कुआं, बासनी ाा फेस, पालरोड के आसपास का सम्पूर्ण क्षेत्र, डीपीएस चौराया, कनिष्का, आशापुर्णा, एम्स रोड कॉलोनियां रतन नगर, रूपरजत, रविनगर, कृष्णा नगर एसआर से जुडी कॉलोनियंा वैष्णव नगर, शंकर नगर, पीएफ आफिस के पास का क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित एवं कम दबाव से होगी।
  • निर्विरोध हुए पुष्टिकरणा सेवा परिषद के चुनाव
    जोधपुर। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण पुष्टिकरणा सेवा परिषद के चुनाव इंजीनियर श्याम सुंदर गज्जा के सान्निध्य में हुए।
    परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला और राष्ट्रीय महामंत्री सुमनेश व्यास ने बताया कि निर्विरोध सम्पन्न हुए चुनावों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर राजस्थान की इंद्रा राजपुरोहित, विजयदत्त पुरोहित, उत्तर प्रदेश के गौरव शुक्ला, तेलंगाना के राजकुमार, अरविंद व्यास व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर आनन्द प्रकाश कल्ला को मनोनीत किया गया। इसके अलावा प्रदेश संयोजक के रूप में दिल्ली के लिए प्रवीण राय भारद्वाज, मध्यप्रदेश के लिए जया गीते, गुजरात की भारती शर्मा, उत्तर प्रदेश की ज्योति भार्गव, महाराष्ट्र की श्यालमली जोशी को मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्ला ने सभी नव मनोनीत संयोजकों को निर्देश दिये कि वे अपने प्रदेश की कार्यकारिणी की शीघ्र घोषणा कर परिषद को सूचित करें।
  • जिला यातायात प्रबंध समिति की बैठक 24
    जोधपुर। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में जिला यातायात प्रबंध समिति की बैठक 24 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने बताया कि प्रात: 11 बजे यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button