जैनों का चातुर्मास समापन 12 को

जोधपुर। कार्तिक पूर्णिमा सिद्धाचल तीर्थं भाव यात्रा चैत्यवंदन सहित कई कार्यक्रमों के साथ जैनों का चातुर्मास समापन 12 नवम्बर को होगा।जैन गौरव समिति जिला महासचिव धनराज विनायकिया के अनुसार चार माह तक एक ही स्थान पर साधु साध्वियों ने स्थिरता कर परमात्मा वाणी, आराधना, साधना, आत्म कल्याण की बहार व ज्ञान की गंगा बहाई वह अब कार्तिक पूर्णिमा 12 नवंबर को संपन्न होने जा रहा है। नगर में विराजित साधु साध्वियां अपने संघ संस्थाओं के सानिध्य में चातुर्मास स्थान परिवर्तन अपने निर्धारित किए गए स्थानों पर चातुर्मास का प्रथम विहार की ओर अग्रसर होंगे। सभी जैन संप्रदाय संस्थाओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर चातुर्मास स्थान परिवर्तन रस्म की तैयारियों का अंजाम देने में लगे हुए हैं। विनायकिया ने बताया कि चार माह तक एक ही स्थान पर स्थिरता कर अब जैन साधु साध्वी वृंद 8 माह ग्राम ग्राम नगर नगर देशभर में विहार कर भक्तों को धर्म उपदेशना से आत्म कल्याण का मार्ग बताएंगे। पद विहार के दरम्यान आए दिन हो रहे सडक़ दुर्घटना हादसों को लेकर विनायकिया ने सरकार से साधु साध्वियों के सुरक्षा पुख्ता इंतजाम की मांग भी की है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button