संयुक्त परिवार विश्व को भारत की अनूठी देन: नंदलाल

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पूर्वक आयोजित
    जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पूर्वक हेडगेवार भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दायित्व वान कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों स्वयंसेवक सपरिवार उपस्थित थे।क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल ने कहा कि भारतीय उत्सवों का संपूर्ण संसार में पिछले कई वर्षों से बढा है। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन में तथा ब्रिटेन के राज महल में भी भारतीय उत्सव दीपावली, होली आदि उत्सव का प्रभाव बढ़ा है। यह भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों की मेहनत और व्यवहार कुशलता का भी उदाहरण है जो विश्व समुदाय को भारतीय समुदाय के प्रति आदर भाव है। भारतीय संस्कृति का एक अनोखा पृष्ठ परिवार है जो संसार की बाकी संस्कृतियों में नहीं मिलता है। संयुक्त परिवार विश्व को भारत की अनूठी देन है। वर्तमान पीढ़ी पर इस अनूठी संस्कृति को आगे तक ले जाने का भार भी है जिसे हमें निभाना है। भारतीय संस्कृति एक जीवंत संस्कृति है जिसमें उत्सव का बड़ा महत्व है व्यक्ति के दैनिक जीवन में स्थिरता तक को समाप्त कर नए जीवन के संचार में उत्सव का बड़ा महत्व रहता है।
    इस अवसर पर प्रांत प्रचारक योगेन्द्र, प्रांत संघचालक ललित शर्मा, विभाग संचालक हरदयाल वर्मा, महानगर संघचालक खूबचंद खत्री मंचासीन थे। समारोह का संचालन मनोहर सिंह तालनपुर ने किया।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button