सैय्यद बाबा हैदर अली शाह बाबा का उर्स कुल की रस्म के साथ सम्पन्न
- जायरिनों ने चादर पेशकर देश में अमन-चैन-भाईचारे की दुआएं मांगी

जोधपुर। हिन्दु मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैय्यद हैदर अली शाह बाबा का उर्स मुबारक शनिवार देर रात्रि सुबह 4 बजे कुल की रस्म सम्पन्न हुआ। दरगाह कमेटी व जायरिनों ने दरगाह में चादर पेशकर देश में अमन, चैन भाईचारे व खुशहाली की दुआएं मांगी।
मीडिया प्रभारी इफ्तिखार हुसैन ने बताया कि हजरत सैय्यद हैदर अली शाह बाबा का उर्स मुबारक हर साल तरह इस साल भी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। वहीं शनिवार को रात्रि 10 बजे महफिले कव्वालियों का आयोजन हुआ। जिसमें कव्वाल फिरोज साबरी एण्ड पार्टी व पगड़ीबंद कव्वाल जाकिर सुलेमानी एण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वालिया पेशकर महफिल में समा बाँध दिया। वहीं उर्स के दौरान मुख्य अतिथि रवि मीणा मुख्य कारखाना प्रबंधक रेलवे वर्कशॉप जोधपुर, विशिष्ठ अतिथि सुमित कल्ला सचिव यूपीआरएमएस रेलवे कार्यशाला, मदन गुर्जर सचिव एनडूब्लईआरईयू रेलवे कार्यशाला, सुभाष पटेल सचिव ओबीसी रेलवे कार्यशाला, राजकुमार मीणा सचिव एससी/एसटी रेलवे कार्यशाला, पार्षद गणपतसिंह चौहान, पीर अब्दुल कय्युम कादरी सहित गणमान्य लोगों का माला व साफा पहनाकर दरगाह कमेटी द्वारा इस्तकबाल (स्वागत) किया गया। शनिवार देररात्रि सुबह 4 बजे दरगाह कमेटी द्वारा कुल रस्म अदा की गई एवं उर्स समापन की घोषणा की गई। उर्स के दौरान हजरत सैयद अली शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदर इफ्तिखार हुसैन, नायब सदर जाकिर हुसैन, उस्मान गनी, शाहरुख़ खान, मोहम्मद आलम, इलियास मोहम्मद, मोहम्मद फारुख , दिलावर खान, मुमताज खान, रमजान भाई, मोहम्मद आलम, मोहम्मद सलीम सहित सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
