जोधपुर में प्रीमियम लाइफ स्टाइल ब्रांड ‘1954–डिस्कवर योर स्टाइल’ के शोरूम का शुभारंभ

सरदारपुरा सी रोड पर खुले एक्सक्लूसिव स्टोर में पुरुषों के प्रीमियम परिधानों की मिलेगी विशेष रेंज

जोधपुर। प्रीमियम भारतीय लाइफस्टाइल ब्रांड ‘1954–डिस्कवर योर स्टाइल’ के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ रविवार को जोधपुर के सरदारपुरा सी रोड पर हुआ। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और कंपनी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

शोरूम का उद्घाटन जोधपुर के महापौर प्रसन्न चंद मेहता, कवि डॉ. राम अकेला, भाजपा युवा नेता श्रनिक जैन, शोरूम संचालक आबिद भाई नारू तथा कंपनी के सीएमडी राकेश सचदेव ने किया। इस अवसर पर कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेंद्र राज, चंदन, शाह सहित कंपनी की एग्जीक्यूटिव टीम उपस्थित रही।

समारोह में जोधपुर के प्रमुख व्यापारी विनोद सा सिंघवी, भुवनेश जांगिड़, नवीन मोहनोत, आदर्श शर्मा, नरपत जी, डॉ. शाकिर, डॉ. साजिद, मोहसिन, साजिद बोस, युसुफ, डॉ. आदम, हाकिम मारवाड़, इलियास भाई, सईद भाई और अब्बास भाई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का इवेंट मैनेजमेंट आमिर खान कुवैतवाला द्वारा किया गया।

करीब 600 वर्गफीट में फैले इस शोरूम में पुरुषों के लिए टॉपवियर और बॉटमवियर की प्रीमियम रेंज उपलब्ध है। इसमें ब्रांड के विशेष सल्फर-डाइड परिधान, प्रीमियम लिनन और खास वॉश-डाउन तकनीक से तैयार कपड़े शामिल हैं। परिधानों की कीमत 2,490 रुपए से 12,000 रुपए तक है।

कंपनी के सीएमडी राकेश सचदेव ने बताया कि उनका परिवार सात दशक से अधिक समय से वस्त्र उद्योग से जुड़ा है। कंपनी की डाइंग तकनीक और रंगों की विशेष समझ को ‘1954’ ब्रांड के माध्यम से आधुनिक परिधानों में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने जोधपुर में पहला एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि शहर की सांस्कृतिक पहचान और रंगों से जुड़ाव इसे ब्रांड के लिए खास बनाता है।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेंद्र राज ने बताया कि ब्रांड के परिधान भारतीय शारीरिक बनावट को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं। प्रत्येक परिधान की गुणवत्ता की जांच की जाती है तथा फिटिंग, फैब्रिक और कारीगरी के मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अब जोधपुर के ग्राहक अपने शहर में ही ब्रांड के प्रीमियम परिधानों का अनुभव कर सकेंगे।

शोरूम संचालक आबिद भाई नारू ने कहा कि जोधपुर में ‘1954–डिस्कवर योर स्टाइल’ का एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्हें विश्वास है कि गुणवत्ता और सादगीपूर्ण स्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच यह ब्रांड अपनी अलग पहचान बनाएगा।

नियो-विंटेज और मिनिमल डिजाइन की अवधारणा पर आधारित ‘1954’ विशेष डाइंग तकनीक को प्राकृतिक फैब्रिक के साथ जोड़ता है। ब्रांड अपनी उत्पाद श्रृंखला में बनाना फाइबर और हेम्प जैसे पर्यावरण-अनुकूल कपड़ों को भी शामिल करने की दिशा में काम कर रहा है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button