हजरत सैय्यद मुन्नीर शाह बाबा रेडार वालों 35वां उर्स झण्डे की रस्म के साथ शुरू

जोधपुर। हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा र.अ. रेडार वालों का 35वां उर्स मुबारक झण्डा व चादर की रस्म के साथ शुरू हुआ।
खादिम अकरम शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा र.अ. रेडार वालों का तीन दिवसीय 35वां उर्स मुबारक झण्डे रस्म के साथ शुरू हुआ। उन्होंंने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे कुरानख्यानी व बाद में सुबह 10 बजे दरगाह कमेटी की जानिब से झण्डे व चादर की रस्म के साथ उर्स प्रारम्भ हो गया। दोपहर 12 बजे जोधपुर के मशहूर कव्वाल फिरोज साबरी एण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वाली पेशकर समा बांध दिया। इस दौरान उर्स में आने वाले जायरिनों के लिए  दरगाह परिसर लंगर की माकूल व्यवस्था की गई। गादी नशीन केदारनाथ रामदेव ने जानकारी देते हुए 5 सितंबर को सुबह 10 बजे कौमी एकता की चादर पेशकर देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी जाएगी। वहीं दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कव्वाली शौकत अंदाज एण्ड पार्टी की ओर से प्रस्तुत की जाएगी। 6 सितंबर को सुबह 10 बजे संदल/चादर, कव्वाली  इरफान तुफैल एण्ड पार्टी व दोपहर बाद रंग/फातिहा एवं दुआ-ए-इलाही का आयोजन होगा। उर्स के दौरान दरगाह कमेटी के कार्यकर्ता अनीस चिश्ती सुलेमानी, मोहम्मद हारून, सलीम खान सहित कई लोग मौजूद रहे। दरगाह खादिम अकरम बाबा ने बताया कि दरगाह कमेटी जानिब से रोजाना जायरिनों के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। उर्स में आने जायरिनों से गुजारिश है। आधार कार्ड या कोई एक आईडी आवश्य लेकर आवे। बाइक सवार हैलमेट पहनकर आए। अन्यता दरगाह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button