रोशनी फाउंडेशन की अपील पर दानदाताओं ने अस्पताल के लिए 25 स्टील बेंच की घोषणा की

3 घंटे में पूरी हुई अस्पताल की जरूरत, 25 स्टील बेंच देने आगे आए भामाशाह

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत में सेवा और दान की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रोशनी फाउंडेशन की एक अपील पर शहर के भामाशाहों ने महज तीन घंटे में राजकीय अस्पताल के लिए आवश्यक 25 स्टील बेंच उपलब्ध कराने की घोषणा कर दी।

राजकीय अस्पताल के नए ट्रॉमा सेंटर, गायनिक वार्ड और नई लैब में मरीजों व उनके परिजनों के बैठने के लिए 25 स्टील बेंच की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलने पर रोशनी फाउंडेशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से शहरवासियों और दानदाताओं से सहयोग की अपील की।

अपील के कुछ ही समय बाद शहर के दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। किसी ने एक, किसी ने दो तो किसी ने पांच स्टील बेंच देने की घोषणा की। देखते ही देखते मात्र तीन घंटे में सभी 25 बेंच की व्यवस्था सुनिश्चित हो गई।

रोशनी फाउंडेशन के अशोक बारठ ने बताया कि अपील जारी होते ही लगातार सहयोग के संदेश आने लगे और लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग कर अस्पताल की जरूरत पूरी कर दी। उन्होंने सभी दानदाताओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोजत की सेवा भावना और दानशीलता पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button