वीसोच कॉलेज, सियाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग संगम’ का आयोजन

सोजत (सियाट)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीसोच कॉलेज, सियाट में ‘योग संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC), क्रीड़ा-भारती एवं पीजीडीवाईटी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य श्याम सुंदर सोनी ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को विभिन्न योगासन, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में संस्थान निदेशक हेरंब भारद्वाज, कार्यवाहक डॉ. वर्षा तिवारी, संरक्षक गोपाल लाल शास्त्री, अतिथि जय सिंह सांखला, जय नारायण गहलोत, नीरज, अरुण एवं डॉ. देशबंधु तिवारी उपस्थित रहे।

योग शिविर में योग शिक्षक मोहम्मद तजीम मंसूरी, वसीम अहमद, निर्मला, रामावतार, मोहम्मद आसिफ, अशोक कुमार गहलोत, शाहरुख खान, राजेंद्र कुमावत, भावना बोराणा, भावना गोराणा एवं उगमराज प्रजापत सहित स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

वहीं विद्यार्थियों में मनीष राजपुरोहित, सोमेंद्र सीरवी, चेतना, भरत गहलोत, चंद्रप्रकाश, प्रेमचंद, आस्था सागर, सुमित, लवीना, यशोदा, रिंकू एवं सांवल प्रभात व्यास सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में मनीष राजपुरोहित एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। समापन पर निदेशक हेरंब भारद्वाज ने योगाचार्य श्याम सुंदर सोनी का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी ने नियमित योग करने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button