मनन मोटर्स बजाज चेतक शोरूम का जोधपुर में भव्य उद्घाटन
चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अब शहरवासियों के लिए उपलब्ध
जोधपुर। सूर्यनगरी जोधपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया शोरूम मनन मोटर्स का भव्य शुभारंभ प्रताप नगर स्थित आखलिया चौराहा पर किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर विधायक अतुल भंसाली ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मनन मोटर्स के डायरेक्टर नमन धूत ने बताया कि बजाज चेतक भारतीय उपभोक्ताओं की पहली पसंद और भरोसेमंद ब्रांड के रूप में अपनी पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर मजबूत मेटलिक बॉडी, आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन के साथ बाजार में उपलब्ध है, जो ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा और शानदार राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि नए बजाज चेतक में मॉडर्न डिजाइन, अपडेटेड टेललाइट, उन्नत फीचर्स तथा बेहतर कीमत–फीचर संतुलन दिया गया है। मजबूत ब्रांड वैल्यू और विश्वसनीयता के कारण यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
मनोज धूत ने कहा कि अब बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर जोधपुरवासियों के लिए भी उपलब्ध है और उन्हें विश्वास है कि यह वाहन शहर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई दिशा देगा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, वाहन प्रेमी एवं बजाज के ग्राहक उपस्थित रहे।
शोरूम में ग्राहकों के लिए बजाज चेतक के विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए गए तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। अब यह आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर सूर्यनगरी की सड़कों पर अपनी धूम मचाने के लिए तैयार है।