जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी घोषित, सोजत के तेजाराम वाल्मीकि बने जिला उपाध्यक्ष

सोजत सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग पाली की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। जारी सूची में सोजत निवासी तेजाराम वाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तेजाराम वाल्मीकि के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सोजत क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वाल्मीकि समाज में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाला निर्णय बताया।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तेजाराम वाल्मीकि ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सोजत सिटी स्थित रामदेव मंदिर परिसर में तेजाराम वाल्मीकि का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समस्त गौत्र मेहतर समाज नवयुवक संस्था, सोजत सिटी के पदाधिकारी एवं समाजबंधु मौजूद रहे।

समारोह में मंगलाराम मेहतर, चौधरी अंबालाल खोखर, संस्था अध्यक्ष सुरेश घारू, कोषाध्यक्ष कैलाश चांगरा, उपाध्यक्ष किशोर घारू, अमीरलाल ढंजा, संतोष रील, संतोष रल, गणपत रल, संतोष धरी, किशन ढंजा, मदन ढंजा, मनोज घारू, मनोहरलाल ढंजा, अर्जुन ढंजा, गोपाल चंदानी, रमेश ढंजा, सूरज चांवरिया, अजय, अनिल, आकाश सहित समाज के कई लोग उप स्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button