एकल पाठ एवं काव्य गोष्ठी रचनाकारों की रचना के रंगों से हुई सराबोर

जोधपुर। साहित्यिक धरातल पर अपनी जड़ें जमा चुकी साहित्यिक संस्था काव्य-कलश के तत्वावधान में युवा कवयित्री दीपिका “रुहानी’ का सफल एकल काव्य-पाठ नेहरू पार्क स्थित मदन- सावित्री डागा साहित्य भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुबंध वृद्धजन कुटीर की संचालिका अनुराधा अडवानी ने की। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब की प्रेसीडेंट मधु समदानी तथा विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. श्वेता पारीक थीं। कार्यक्रम युवा कवयित्री दीपिका ‘रुहानी’ के रचना-संसार पर केंद्रित था। उन्होंने विभिन्न मिजाज की दर्जन भर कविताओं से श्रोताओं को आत्मविभोर कर दिया। उसके बाद लगभग 16 कवियों ने काव्य-गोष्ठी में रंग भर दिया। कार्यक्रम का दिलकश संचालन कवयित्री एवं एंकर डॉ. तृप्ति गोस्वामी ‘काव्यांशी’ ने किया।
कार्यक्रम का आगाज राखी पुरोहित ने सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए संस्था के सचिव श्याम गुप्ता ‘शान्त” ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अंत में संस्था के उपाध्यक्ष अशफ़ाक अहमद फौजदार ने आगंतुक अतिथियों एवं रचनाकारों का धन्यवाद व्यक्त किया।
रचनाकारों में असरार ‘आहिल’, अशफ़ाक अहमद फौजदार, एडवोकेट एन. डी. निंबावत, प्रमोद वैष्णव, प्रसिद्ध पर्यावरणविद प्रदीप शर्मा, राजेंद्र खींवसरा, जुगल सारस्वत, नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’, सीमा जोशी मूथा, हर्ष मीणा, गौतम के. गट्स, ममता गहलोत, नंदलाल भाटी, डॉ. धीरज पारीक एवं कर्नल सुरेश श्रीमाली, हंसराज हंसा, दिलीप पुरोहित, हर्षद सिंह भाटी तथा हिमांशु लाहोटी भी उपस्थित रहे।
प्रेषक
श्याम गुप्ता ‘शान्त’
सचिव
काव्य कलश संस्था
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button