मेहन्दी नगरी की बेटी महिमा टांक ने फहराया सफलता का परचम, नीट परीक्षा में हासिल की बड़ी कामयाबी

सोजत  |  मेहन्दी नगरी का नाम रोशन करते हुए प्रतिभाशाली छात्रा महिमा टांक ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। गुरुवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में महिमा ने 168 अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता का लोहा मनवाया। इस सफलता के बाद अब उन्हें आगे की उच्च शिक्षा और शोध कार्य के लिए यूजीसी द्वारा छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रदान की जाएगी।

कठिन परिश्रम और बहुमुखी प्रतिभा

महिमा की यह सफलता उनकी नियमित मेहनत का परिणाम है। वे प्रतिदिन 6 घंटे एकाग्रता के साथ अध्ययन करती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य संवारने का लक्ष्य रखने वाली महिमा केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि सिलाई एवं पाक कला में भी विशेष दक्षता रखती हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है।

महिमा का संदेश: “लगातार मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव रखने से सफलता अवश्य हासिल होती है। छात्राओं को घबराने के बजाय निरंतरता बनाए रखनी चाहिए।”

बधाई देने वालों का लगा तांता

महिमा की इस उपलब्धि से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है:

पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक श्रीमती शोभा चौहान वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी जुगल किशोर निकुंम,  मोहनलाल टांक।

परिजन एवं शुभचिंतक: श्रीमती शीला टांक, श्रीमती मंजू व्यास, सम्यत राज परिहार, श्रीमती प्यारी देवी, हर्षिता परिहार, हिमांशु परिहार, अभिषेक टांक, दीपक टांक, ज्योति टांक, हिमांशु टांक और श्रीमती कुसुम व्यास।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button