सोजत स्थापना के 972वें वर्ष पर प्रवासियों को भावनात्मक अपील

सोजत ।सोजत नगर अपनी स्थापना के 972वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, जिसे 1 अक्टूबर (आसोज सुदी नवमी, बुधवार) को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में 22 सितंबर (नवरात्रि स्थापना) से 1 अक्टूबर तक विविध धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की योजना बनाई गई है।

इस महोत्सव को थार महोत्सव, मरू महोत्सव, और पुष्कर महोत्सव की तरह पहचान दिलाने के उद्देश्य से देश-विदेश में रह रहे सोजत के प्रवासी बंधुओं से भावात्मक अपील की गई है कि वे इस गौरवशाली पर्व में भाग लेकर अपनी माटी से जुड़ें।

–प्रवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी

सोजत महोत्सव समिति के राजकुमार चौधरी और राजेश अग्रवाल ने बताया कि सोजत से संबंध रखने वाले प्रवासी—जो चेन्नई, मुंबई, सूरत, मैसूर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पूना, इंदौर आदि महानगरों में निवास कर रहे हैं—से संपर्क साधा जा रहा है।

इस सूची में जैन समाज, अग्रवाल, माहेश्वरी, ब्राह्मण, घांची, सीरवी, चौधरी, माली, सुथार, प्रजापत, चारण आदि समाजों के प्रबुद्धजन और गामाशाहों को जोड़ा जा रहा है। सूची का संकलन महोत्सव समिति के इवेंट एक्सपर्ट पुष्पत राज मुणोत एवं ताराचंद सैनी द्वारा किया जा रहा है।

—संयुक्त अपील: सोजत की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर लाएं

सोजत महोत्सव समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर प्रवासी सोजतवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें, जिससे सोजत की धार्मिक मान्यताओं, सामाजिक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

इसके साथ ही अधिष्ठात्री देवी सेजल माता, नवदुर्गाओं तथा 64 योगिनियों के सम्मान में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे, जिनमें श्रद्धालुजनों की सहभागिता अपेक्षित है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button