प्रकाश राठौड़ का ‘राष्ट्रीय समाज गौरव रत्न सम्मान’ से सम्मानित होने पर भव्य बहुमान समारोह आयोजित

सोजत सिटी । समाजसेवा, शिक्षा, पर्यावरण एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विविध क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देने वाले सोजत के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राठौड़ का हाल ही में नोएडा में ‘राष्ट्रीय समाज गौरव रत्न सम्मान’ से सम्मान किया गया। इस उपलब्धि पर स्थानीय राजपोल गेट स्थित लाइब्रेरी भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित कर उनका सार्वजनिक बहुमान किया गया।

समारोह में मुख्य वक्ता शिक्षाविद् एवं प्रधानाचार्य कालूराम अणकिया ने कहा कि, “सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज को श्रेष्ठ दिशा देना व्यक्ति के व्यक्तित्व की प्रभावशीलता को दर्शाता है। शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों में राठौड़ के निरंतर योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।”

इस अवसर पर कांग्रेस नेता चंपालाल खोरवाल ने कहा, “मेहंदी नगरी के नागरिकों की समस्याओं को लेकर प्रकाश राठौड़ हमेशा सजग रहते हैं। धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका यह दर्शाती है कि वे आमजन के हित में सदा तत्पर रहते हैं।”

समारोह के दौरान राठौड़ का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्रवण सांखला, जवरीलाल बोराणा, पार्षद जितेन्द्र खोरवाल, धीरज नागौरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राठौड़ ने सम्मान के लिए सभी नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनका, बल्कि संपूर्ण सोजत क्षेत्र की समाजसेवी चेतना का प्रतीक है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button