जिले में 10 विधानसभा क्षेत्रों के 27 लाख 35 हजार 688 मतदाताओं ने मतदान किया

ओसियां विधानसभा में सर्वाधिक 78.43 व जोधपुर विधानसभा में सबसे कम 65.64 प्रतिशत मतदान

जोधपुर। जिले में 25 नवम्बर को 10 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव मतदान में 27 लाख 35 हजार 688 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें कुल 14 लाख 29 हजार 643 पुरूष, 13 लाख 5 हजार 991 महिलाएं व 54 थर्ड जेंडर शामिल है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) श्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि फलौदी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 56 हजार 697 में से 1 लाख 76 हजार 538 ने मतदान किया जिसमें 97 हजार 692 पुरूष, 78 हजार 842 महिलाएं व 4 थर्ड जेंडर, लोहावट विधानसभा में 2 लाख 66 हजार 920 में से 2 लाख 6 हजार 368 ने मतदान किया जिसमें 1 लाख 10 हजार 411 पुरूष, 95 हजार 956 महिलाएं व 1 थर्ड जेंडर, शेरगढ में 2 लाख 74 हजार 583 में से 2 लाख 5 हजार 483 ने मतदान किया जिसमें 1 लाख 5 हजार 993 पुरूष, 99 हजार 490 महिलाएं, ओसियां में 2 लाख 65 हजार 153 में से 2 लाख 7 हजार 970 ने मतदान किया जिसमें 1 लाख 9 हजार 476 पुरूष, 98 हजार 493 महिलाएं व 1 थर्ड जेंडर, भोपालगढ में 3 लाख 2 हजार 985 में से 2 लाख 116 ने मतदान किया जिसमें 1 लाख 6 हजार 315 पुरूष, 93 हजार 799 महिलाएं व 2 थर्ड जेंडर, सरदारपुरा मेें 2 लाख 57 हजार 191 में से 1 लाख 68 हजार 915 ने मतदान किया जिसमें 88 हजार 356 पुरूष, 80 हजार 550 महिलाएं व 9 थर्ड जेंडर, जोधपुर शहर में 1 लाख 99 हजार 577 में से 1 लाख 30 हजार 995 ने मतदान किया जिसमें 68 हजार 757 पुरूष, 62 हजार 229 महिलाएं व 9 थर्ड जेंडर, सूरसागर विधानसभा में 2 लाख 88 हजार 569 जिसमें से 1 लाख 99 हजार 359 ने मतदान किया जिसमें 1 लाख 5 हजार 494 पुरूष व 93 हजार 865 महिलाएं, लूणी में 3 लाख 34 हजार 621 में से 2 लाख 42 हजार 14 ने मतदान किया जिसमें 1 लाख 28 हजार 528 पुरूष, 1 लाख 13 हजार 485 महिलाएं व 1 थर्ड जेंडर, बिलाड़ा विधानसभा में 2 लाख 89 हजार 392 मतदाताओं में से 1 लाख 93 हजार 632 ने मतदान किया जिसमें 99 हजार 612 पुरूष व 94 हजार 20 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सर्वाधिक ओसियां व सबसे कम जोधपुर में मतदान
जिले में सर्वाधिक मतदान ओसियां विधानसभा में 78.43 प्रतिशत व सबसे कम प्रतिशत जोधपुर विधानसभा में 65.64 प्रतिशत रहा।

सबसे अधिक व सबसे कम प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र
जिले में सबसे अधिक लूणी विधानसभा मतदान केन्द्र संख्या 193-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींगाणा में 95.56 प्रतिशत व सबसे कम सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 125ए-केंद्रीय विद्यालय नं.2 सेना (कमरा नं. 3) शिकारगढ़ में 30.44 प्रतिशत रहा।

90 प्रतिशत से अधिक मतदान
फलौदी में 1, लोहावट में 5, शेरगढ में 1, ओसियां में 4, भोपालगढ में 1, लूणी में 8 व बिलाड़ा विधानसभा के 1 मतदान केन्द्र में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button