रक्तकोष फाउंडेशन का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

जोधपुर। रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा स्व. अरुण आसेरी और स्व. बंशीलाल जी आसेरी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को रोटरी क्लब जोधपुर के ब्लड बैंक में चतुर्थ रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।
रक्तकोष फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस रक्तदान शिविर में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बांता चौधरी नें बताया की रक्तदान रक्तदाताओं ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमे करीब 36 यूनिट रक्तदान हुआ।

रक्तकोष फाउंडेशन जोधपुर के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने बताया की शहर के सभी अस्पतालों में रक्त की कमी को देखते हुए इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार स्वरूप हेलमेट दिए गए, जिससे सड़क हादसों में सुरक्षा मिलें।

रक्तकोष फाउंडेशन के जिला प्रवक्ता स्वरूप सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2024 में जोधपुर शहर में रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे तथा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।

शिविर में रोटरी क्लब जोधपुर के चेयरमैन विनोद भाटिया, रक्तकोष फाउंडेशन के जिला प्रवक्ता स्वरूप सोलंकी, डॉ. अजय हरीत, डॉ. संदीप रस्मी, आसेरी मोना सहित रोटरी क्लब के सदस्यगण व रक्तदाता शामिल हुए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button