जोधपुर जिले में 27 लाख 35 हजार 688 मतदाता

सबसे कम जोधपुर शहर में 1 लाख 99 हजार 577 मतदाता

सबसे अधिक लूणी विधानसभा में 3 लाख 34 हजार 621

जोधपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 में जिले की दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल 27 लाख 35 हजार 688 मतदाता है। इनमें पुरूष मतदाता 14 लाख 29 हजार 643, महिला मतदाता 13 लाख 05 हजार 991 व थर्ड जेन्डर के 54 मतदाता है। सबसे अधिक लूणी विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 34 हजार 621 मतदाता व सबसे कम जोधपुर शहर विधानसभा में 1 लाख 99 हजार 577 मतदाता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) श्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि फलौदी विधानसभा में कुल मतदाता 2 लाख 56 हजार 697 जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 37 हजार 1, महिला मतदाता 1 लाख 19 हजार 691 व थर्ड जेंडर मतदाता 5, लोहावट विधानसभा में कुल मतदाता 2 लाख 66 हजार 920 है जिसमें पुरूष 1 लाख 42 हजार 456, महिला 1 लाख 24 हजार 463 व थर्ड जेंडर मतदाता 1, शेरगढ विधानसभा में कुल मतदाता 2 लाख 74 हजार 583 जिसमें पुरूष 1 लाख 45 हजार 458, महिला मतदाता 1 लाख 29 हजार 125, ओसियां विधानसभा में कुल मतदाता 2 लाख 65 हजार 153 जिसमें पुरूष 1 लाख 39 हजार 857, महिला 1 लाख 25 हजार 295 व थर्ड जेंडर मतदाता 1, भोपालगढ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 3 लाख 2 हजार 985 जिसमें पुरूष 1 लाख 58 हजार 581, महिला 1 लाख 44 हजार 401 व थर्ड जेंडर मतदाता 3 है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 57 हजार 191 जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 31 हजार 131, महिला 1 लाख 26 हजार 39 व थर्ड जेंडर मतदाता 21, जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1 लाख 99 हजार 577 जिसमें पुरूष 1 लाख 730, महिला 98 हजार 830 व थर्ड जेंडर मतदाता 17, सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 88 हजार 569 जिसमें पुरूष 1 लाख 49 हजार 174, महिला 1 लाख 39 हजार 393 व थर्ड जेंडर मतदाता 2, लूणी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 3 लाख 34 हजार 621 जिसमें पुरूष 1 लाख 75 हजार 669, महिला 1 लाख 58 हजार 950 व थर्ड जेंडर मतदाता 2, बिलाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 89 हजार 392 है जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 49 हजार 586, महिला मतदाता 1 लाख 39 हजार 804 व थर्ड जेंडर मतदाता 2 है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button