हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल तसलीम आसिफ 14 अक्टूबर को कव्वालिया पेश करेंगे

— रेलवे वर्कशॉप सैय्यद बाबा हैदर अली शाह दरगाह उर्स 13—14 अक्टूबर को

जोधपुर। हिन्दु मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैय्यद हैदर अली शाह बाबा का उर्स 13 व 14 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

मीडिया प्रभारी इफ्तिखार हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दु मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैय्यद हैदर अली शाह बाबा का उर्स मुबारक हर साल की तरह इस साल भी बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ 13 व 14 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर शुक्रवार को तीन बजे झण्डे रस्म व शाम पांच बजे संदल व कुरानख्यानी से उर्स आगाज होगा।

मीडिया प्रभारी इफ्तिखार हुसैन ने बताया कि 14 अक्टूबर शनिवार को रात दस बजे हिन्दुस्तान के मशहुर कव्वाल तसलीम आसिफ एण्ड पार्टी बदायु शरीफ यूपी व जाकिर लाल मोहम्मद सुलेमानी एण्ड पार्टी फतेहपुर शेखावटी मनमोहक कव्वालिया पेश करेंगे।

उर्स के दौरान मुख्य अतिथि श्री इन्द्रजीत दिहाना मुख्य कारखाना प्रबंधक, विशिष्ठ अतिथि धर्मेन्द्र शर्मा सचिव यूपीआरएमएस कार्यशाला, श्री मदन गुर्जर सचिव एनडूब्लईआरईयू कार्यशाला, श्री सुभाष पटेल ओबीसी कार्यशाला, श्री राजकुमार मीणा सचिव एससी/एसटी कार्यशाला शिरकत करेंगे। आप तमामी हजरात से गुजारिश है कि इस मुबारक मौके पर शिरकत फरमाकर सवाबे दारेन हासिल करें। उर्स की तैयारियों के लेकर हजरत सैय्यद हैदर अली शाह बाबा दरगाह कमेटी के सभी सदस्य व रेलवे वर्कशॉप के सदस्य जुटे हुए है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button