कमठा मजदूर का मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार बदमाश

जोधपुर। शहर के पांचवीं रोड पर रविवार की रात को कमठा मजदूर से बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल लूट कर ले गए। पीडि़त ने इस बारे में सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार हाल मिल्कमैन कॉलोनी गली नंबर 1 निवासी रोहित कुमार पुत्र शंकरलाल शाह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह यहां पर कमठा मजदूरी करता है। रविवार की रात में वह कमठा मजदूरी कर अपने घर की तरफ पैदल लौट रहा था और पांचवीं रोड पर मोबाइल पर परिचित से बात कर रहा था। तब पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल झपट कर ले गए। सरदारपुरा पुलिस अब सीसीटीवी फु टेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button