पेयजल समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

जोधपुर। बनाड़ क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या से परेशान क्षेत्रीय नागरिकों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने पीएचईडी के बनाड़ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पेयजल सप्लाई को सुचारु बनाने की मांग की।

इस मौके क्षेत्रीय निवासी चौथाराम ताडी, राजेन्द्र छबरवाल, महेंद्र, गणपतराम प्रजापत, सवाई सिंह, बाबूलाल भील, ओमाराम प्रजापत, हनुमान सिंह, मांगीलाल, दिनेश, राजू बिश्नोई, बाबूलाल बिश्नोई, प्रहलाद राम, महेंद्र, दुुड़ाराम देवासी, डालुराम तरड़, विक्रम, सुबान खान, सीता, गीता, बाऊ, सुमन, सन्तोष, सीमा, महिपाल, श्रवण सैन व समस्त ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पेयजल सप्लाई को तुरंत प्रभाव से सुचारु बनाने के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में लगे कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने तथा क्षेत्र में हुए अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। इस पर मौके पर पहुंचे जेईएन और एईएन ने सात दिन के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button