419 बुजुर्ग यात्री गंगासागर के लिए रवाना हुए
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा
जोधपुर। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अंतर्गत मंगलवार को विशेष ट्रेन भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से गंगासागर के लिए रवाना हुई। गंगासागर यात्रा में जोधपुर के 419 यात्री रवाना हुए, जबकि जयपुर से करीब 500 यात्री यात्रा करेंगे, जो कोलकाता और गंगासागर की यात्रा करेंगे।
संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल व वरिष्ठजन कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रतापसिंह राजपुरोहित व देवस्थान विभाग के ओमप्रकाश पालीवाल आदि ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यात्रा के आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किए जाने के कारण वरिष्ठजन कल्याण बोर्ड के सदस्य राजपुरोहित व उनकी पत्नी भी यात्रा में साथ गए हैं।