मुख्य न्यायाधिपति ऑगस्टिन जार्ज मसीह का अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
मुख्य न्यायाधिपति का जोधपुरी रवायत के अनुसार साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेेंट कर सम्मान किया
राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन एवं राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन एवं राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 14 जुलाई 2023 को दोपहर 01 बजे राजस्थान उच्च न्यायालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल में माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति ऑगस्टिन जार्ज मसीह का अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनो एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि भंसाली, रणजीत जोशी एवं अन्य पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा मुख्य न्यायाधिपति का जोधपुरी रवायत के अनुसार साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेेंट कर सम्मान किया गया।
अध्यक्ष रवि भंसाली ने कार्यक्रम के अपने स्वागत संबोधन में कहा कि न्यायिक राजधानी जोधपुर में न्यायाधीशों की संख्या जयपुर बैंच से ज्यादा होनी चाहिए एवं हम आशा करते हैं कि राजस्थान न्यायपालिका में माननीय मुख्य न्यायाधिपति के कुशल मार्गदर्शन में अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य न्यायाधिपति मसीह ने दोनो एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वे अभी राजस्थान आये हैं और वे यहां की संस्कृति एवं लोगो में अपनत्व की भावना, रिश्तों में मिठास आदि से काफी अभिभूत हैं। साथ ही एसोसिएशन द्वारा प्र्रस्तुत समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा।
कार्यक्रम के अंत में दोनो एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा मुख्य न्यायाधिपति श्री ऑगस्टिन जार्ज मसीह को स्मृति चिन्ह भंेट किया गया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि समस्त न्यायाधिपतिगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारीगण, राजकीय अधिवक्तागण, लॉयर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निखिल डुंगावत, महासचिव सुनील जोशी, सहसचिव मानवेन्द्र के.एस. भाटी, कोषाध्यक्ष नवनीत सिंह बिर्ख़, पुस्तकालय सचिव रणजीत सिंह चौहान, राज. हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी, उपाध्यक्ष गोकुलेश बोहरा, महासचिव गिरधर सिंह भाटी, सहसचिव दीपक थानवी, कोषाध्यक्ष देवाराम चौधरी, पुस्तकालय सचिव माया गहलोत, बार कौंसिल के वाईस चैयरमेन बलजिंदर सिंह संधू सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष नवनीत सिंह बिर्ख ने किया।