अमेजन पे का नया अभियान डिजिटल भुगातन की शक्ति का प्रदर्शन

जोधपुर। अमेजन पे ने एक डिजिटल विज्ञापन अभियान #AbHarDinHuaAasan को लॉन्‍च करने की घोषणा की है, जो प्‍लेटफॉर्म पर डिजिटल भुगतान की सुविधा और सुरक्षा एवं पूरे भारत में लाखों ग्रहाकों पर इसके सकारात्‍मक प्रभाव को प्रदर्शित करता है। यह अभियान एक डिजिटल फ‍िल्‍म के साथ शुरू होता है, जो सभी पीढि़यों के बीच पैसे और विभिन्‍न कारोबारी गतिविधियों के विकास, नकदी से डिजिटल बनने, का जश्‍न मनाता है। यह आगे दिखाता है कि कैसे अमेजन पे का उपयोग किसी को भी, कहीं भी, आसानी से और तुरंत भुगतान करने के लिए किया जा सकता है। इस अभियान के बारे में बोलते हुए, महेंद्र नेरुरकर, सीईओ और वीपी, अमेजन पे इंडिया ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में, डिजिटल भुगतान हमारे जीवन का एक अभिन्‍न हिस्‍सा बन गया है। अमेजन पे लाखों ग्राहकों और लघु उद्यमों को एक भरोसेमंद, सुविधाजनक और फायदेमंद भुगतान अनुभव उपलब्‍ध कराने के लिए निरंतर काम कर रहा है। #AbHarDinHuaAasanयह दिखाने का हमारा प्रयास है कि कैसे डिजिटल भुगतान हमारे हितधाराकों के दैनिक जीवन को आसान बनाता है। इस अभियान में हमने विभिन्‍न दृष्टिकोणों और कहानियों को शामिल किया है जो डिजिटल भुगतान पर भरोसे की भावना को और मजबूत बनाते हैं और इसे अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button