मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के कर्मचारियों ने किया श्रमदान

जोधपुर। क्लीन जोधपुर, क्लीन भारत की सोच के साथ मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के कर्मचारियों ने किला रोड पर साफ सफाई कर श्रमदान किया।
उल्लेखनीय है कि यह सडक़ जोधपुर पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है लेकिन पिछले कुछ समय से यहां नियमित साफ सफाई नहीं हो रही है तथा कूड़ा कचरा एकत्रित हो रहा है जिसके चलते सडक़ की हालत खराब थी। जिस प्रकार जोधपुर में इन दिनों पर्यटक का आगमन हो रहा है, ऐसे में यह जोधपुर की साफ सफाई का गलत संदेश पर्यटकों तक पहुंचाता है। इस श्रमदान के माध्यम से कर्मचारियों द्वारा चार ट्रैक्टर कचरा एकत्रित किया गया। निश्चय ही साफ सडक़ देखकर पर्यटकों को जोधपुर की अच्छी छवि प्रदर्शित होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button