कम्युनिस्ट नेता फिदेल कास्त्रो को किया याद
जोधपुर। जीवन भर उच्च कम्युनिस्ट आदर्शों पर चलने वाले वामपंथी नेता फिदेल कास्त्रों को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) ने उनके जन्मदिवस पर याद किया। सीपीआईएम के जोधपुर जिला सचिव किशन मेघवाल ने बताया कि अमेरिकन साम्राज्यवाद के शोषणकारी षडय़ंत्रों से लोहा लेने वाले फिदेल कास्त्रों का जन्म क्युबा में हुआ था, वो महान क्रांतिकारी चे-ग्वेरा के सहयोगी रहे और क्यूबाई क्रांति के बाद उस छोटे से देश के राष्ट्रपति बने जो करीब आधी शताब्दी तक रहे, फिदेल कभी भी अमेरिका के सामने नहीं झुके, उनको मारने के लिए अमेरिका ने सैकङों नाकाम प्रयास किए। भारत के साथ फिदेल ने हमेशा दोस्ताना रिश्ते रखे, भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी को अपनी बहन मानते थे और गुट निरपेक्ष नीति के मजबूत समर्थक थे, भारत की विदेश नीति के पक्षधर थे लेकिल कालांतर में भारत ने अमेरिकन साम्राज्यवाद के आगे घुटने टेक दिए और गुटनिरपेक्ष नीति को अधरझूल में छोङ दिया। उनके जन्मदिवस पर तस्वीर पर पुष्पजंलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया और साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।