सावन उत्सव मनाया, कई इवेंट्स हुए

जोधपुर। आकृति हाइट्स व वी क्लब शक्ति के सदस्यों द्वारा सावन उत्सव मनाया गया।
वी मधु भंडारी ने बताया कि सावन उत्सव में भजन कीर्तन किए गए। निव्या, श्रेयल, युवराज लोहिया आदि छोटे-छोटे बच्चों ने शानदार भजन प्रस्तुत किए। मनोरंजन के लिए हाऊजी गेम्स खिलाए, अन्तराक्षी खेली गई। सभी सदस्यों द्वारा खूब डांस किया गया। इस आयोजन में मधु भंडारी, अल्का माथुर, रेखा लोहिया, प्रीति तिवारी, इंदुबाला शर्मा, प्रेमलता भंडारी, सुषमा सिंघवी, सरिता विजयवर्गीय, नीतू चौहान, मंजू लूंकड़, कामिनी माथुर, सरोज माथुर, वंदना माथुर आदि सदस्यों ने मौज मस्ती की। सभी सदस्य लहरिया पहने हुई थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button