30 नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित किए

जोधपुर। महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी जोधपुर द्वारा बेबी किट का वितरण किया गया।
अध्यक्ष जेएम कुम्भट व सचिव सुधा गर्ग ने बताया कि नवजात शिशुओं के जीवन को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छ तथा विसंक्रमित कपड़े पहनने अत्यंत आवश्यक है। नवजात शिशुओं में अनेकों प्रारंभिक संक्रमण स्वच्छता से रोके जा सकते हैं। इसके लिए एपेक्स द्वारा संचालित बेबी किट वितरण प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत राजकीय उम्मेद अस्पताल में 30 नवजात शिशुओं को बेबी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर बेबी किट वितरण डिप्टी डायरेक्टर राजलक्ष्मी, अध्यक्ष जेएम कुम्भट, अमरचंद मंत्री, सचिव सुधा गर्ग, पुष्पा कुम्भट की उपस्थिति रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button