सक्सेना लोको रनिंग शाखा के अध्यक्ष मनोनीत

जोधपुर। लोको रनिंग शाखा की बैठक नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मण्डल कार्यालय में रखी गई जिसमें लोको रनिंग शाखा के रिक्त अध्यक्ष पद पर दीपक सक्सेना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
लोको रनिंग शाखा की मीटिंग मेें उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत किया तथा सभी सदस्यों को वर्तमान परिस्थितियों के अवगत कराते हुए बताया कि समय प्रतिकूल चल रहा है। एक और हम कोविड महामारी से गुजर रहे है दूसरी ओर सरकार रेलवे में बहुत तेजी के साथ निजीकरण करने का मानस बना रही है। खाली पड़े पदों को सरेण्डर कर रही है इससे कर्मचारी सेवानिवृत लेकर अपने घर जा रहे है, हम सबको इस उद्योग को बचाना है। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि बाजार में महंगाई बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। सभा की अध्यक्षता शाखा सचिव हनुमानदास वैष्णव द्वारा की गई। सभा का संचालन मनोज कुमार परिहार ने किया। सभा में राजेश शर्मा, अनूप त्रिवेदी, बिलाल खां, विजेन्द्र प्रजापत, आसूराम चौधरी, कौशल कुमार, गजे सिंह, अशोक जैन, विक्रम सिंह मांगलिया, भंवरलाल चौधरी सहित डेलीगेट्स तथा कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button