राजकीय बालिका गृह का किया आकस्मिक निरीक्षण

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जोधपुर महानगर हेतु गठित संप्रेषण एवं किशोर गृह समिति की अध्यक्ष और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव रैना शर्मा ने राजकीय बालिका गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया।
रैना शर्मा ने उक्त गृह में निवासरत बालिकाओं के स्वास्थ्य, खान-पान, अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कोविड-19 की पालना हेतु केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही गृह में निवासरत बालिकाओं को नियमित रूप से शिक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिए है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button