महिला कर्मचारियों ने मनाया सहेली सावन महोत्सव
जोधपुर। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की महिला प्रकोष्ठ की ओर से सहेली सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।
संघ की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ संयोजिका बेबी नंदा ने बताया कि इस अवसर पर कोरोनाकाल में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाली अध्यापिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी, नर्सेज का सम्मान किया गया जिसमें कोरोना कॉल में विशेष सेवा करने पर कर्मचारी नेता शंभू सिंह मेड़तिया व उनकी पत्नी किरण रावलोत का अभिनंदन किया गया। इसमें अनेक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके तहत म्यूजिकल चेयर अंतराक्षी गान, विभिन्न प्रकार के गायन के साथ नृत्य किया गया। सभी महिलाओं को इस अवसर पर एक एक पौधा दिया गया व पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान संगठन की संरक्षिका बीना बालानी, सुशीला गौड़, दयावंती शर्मा, बेबी बानो अमरीन, नवीना शर्मा, प्रेमी चौधरी, रंजना चौहान, संगीता मिश्रा, कुसुम जोशी, शर्मिला, अनुज, मनीषा, रजनी तंवर आदि महिलाओं की उपस्थिति में महोत्सव का आयोजन कर बारिश की कामना की।