पारंपरिक व्यंजनों की पाक कलाओं का वर्चुअल प्रदर्शन

जोधपुर। स्काउट गाइड युवाओं को वैश्विक स्तर पर विश्व बंधुत्व एवं सुदृढ़ता की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से अमेरिका ब्वॉय स्काउट संगठन के द्वारा आयोजित ग्लोबल स्काउट किचन जंबूरी में दूसरे दिन भारत देश की ओर से राजस्थान प्रदेश के 20 प्रतिभागियों ने पारंपरिक व्यंजनों की पाक कलाओं का प्रदर्शन किया।
राजस्थान प्रदेश से 260 संभागीयों को कोऑर्डिनेट कर रहे बीजापुर के रोवर लीडर प्रभुराम प्रजापत के अनुसार जम्बूरी चीफ सय्यद एहतशाम नकवी, जम्बूरी सेक्रेटरी अहसान उल्लाह खान, जम्बूरी कमेटी की फैलोशिप सदस्य सीमा राठी एवं जम्बूरी चेयरमैन बॉब वेडिग ने अपने उद्धबोधन में वैश्विक लक्ष्यों में गरीबी खत्म करने, पर्यावरण की रक्षा, आर्थिक असमानता को कम करने और सभी के लिए भ्रातृत्व की भावना सुनिश्चित करने में स्काउट गाइड के योगदान का आह्वान किया।
रोवर लीडर प्रभुराम प्रजापत ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस जंबूरी में लगभग 26000 संभागी भाग ले रहे हैं जिसमें 33 देशों से प्रस्तुत कब बुलबुल के 2594, स्काउट गाइड के 5082, रोवर रेंजर के 1047, एडल्ट लीडर के 883 एवं नेशनल स्काउट ऑर्गेनाइजेशन के 363 विडियो फूड फॉर हंगरी प्रोजेक्ट के एवं 78 कल्चरल प्रोग्राम के वीडियो का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन हेतु किया गया।
अंतरराष्ट्रीय जंबूरी के संभागियों की वर्चुअल भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए सीओ गाइड सुयश लोढ़ा ने कहा कि स्काउट गाइड जम्बूरी सतत विकास के लक्ष्यों का प्रसार करती है। सीओ गाइड ज्योति रानी महात्मा ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश से सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबू सिंह राजपुरोहित की पारंपरिक व्यंजनों की प्रस्तुति में रसीली लापसी, पुष्टिकर महिला महाविद्यालय जोधपुर की रेंजर लीडर डॉ. ममता पंवार के फू्रट केक, लूणी ब्लॉक से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिचाखुर्द की गाइड कैप्टन शशि शर्मा के मावा कचोरी, पकोड़ा कढ़ी, बाजरे का सोगरा, चूरमा, तिल के लड्डू, राउमावि सजाडा की गाइड कैप्टन कांता शर्मा के मारवाड़ी व्यंजन, श्री सरस्वती बाल वीणा भारती सूरसागर के रोवर स्काउट भानु बामणिया के सूजी का हलवा, भीलवाड़ा से सोनिया सीरवी का दाल बाटी चूरमा, जोधपुर की दिव्यांशी शर्मा का इडली सांभर और पाली के यूनिट लीडर अपूर्व राजपुरोहित और बीजापुर की निकिता प्रजापत की व्यंजन सज्जा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय रही। इस अवसर पर जोधपुर मंडल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी, सीओ स्काउट छतर सिंह पिडियार एवं जिला सचिव डॉ.बी.एल.जाखड़ ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button