दो दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

जोधपुर। शहर के विभिन्न फिल्टर हाउस में रखरखाव व सफाई कार्यों के चलते 10 व 11 अगस्त को जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त) हिमांशु गोविल के अनुसार कायलाना पम्प हाउस व सुरपुरा फिल्टर हाउस में सोमवार रात 8 बजे से 10 अगस्त रात 8 बजे तक व चौपासनी फिल्टर हाउस व तख्तसागर फिल्टर हाउस में सोमवार रात 12 से अगले दिन रात 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसी तरह 10 अगस्त को सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक झालामंड फिल्टर हाउस में रखरखाव कार्य किया जाएगा। ऐसे में जोधपुर शहर के सभी क्षेत्रों में 10 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 11 अगस्त को तथा 11 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 12 अगस्त को होगी। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटीन केन्द्रों को आवश्यकतानुसार जलापूर्ति की जाएगी। झालामण्ड फिल्टर हाउस से जुड़े सरस्वती नगर व कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में 10 अगस्त को सुबह 10 बजे तक होने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी। इन क्षेत्रों में 11 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 12 अगस्त को होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button