शारदा गौशाला में गौसेवा की
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ द्वारा चांदपोल चौका स्थित शारदा गौशाला में मासिक गौ सेवा की गई।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि श्याम सुंदर व्यास व अनसूया व्यास के आह्वान पर यहां मासिक गौसेवा के चलते सभी सदस्यों ने अशोक व्यास, गिरधारी लाल सोनी व दिनेश जोशी के नेतृत्व में गौग्रास के रूप में सवामण केले, 150 किलो गुड़ व हरा चारा गौमाता को खिला कर गौसेवा की। इस दौरान गुरु गोविंद कल्ला, लीला बोहरा, योगेश बोहरा, सुनील ओझा, घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, सुनीता व्यास, राघव व्यास, दीक्षा व्यास, निशा व्यास, रोशन व्यास, रिद्धिमा व्यास, दीनदयाल पुरोहित, सुशील व्यास, श्रीकांत गौड़, जयगोपाल पुरोहित, ललित गौड़, सूरज, मोहित अग्रवाल, रोहित मुथा आदि द्वारा सेवा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।