सावन महोत्सव में महिलाओं ने खेले कई खेल
जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 16 सेक्टर में वुमेन रॉक क्लब की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन बड़ा गणेश मन्दिर गार्डन में किया गया।
क्लब की अध्यक्ष मनीषा मंगलानी ने बताया कि इस अवसर पर सावन के झूले लगाकर महिलाओं ने सावन के मुख्य परिधान लहरिया में सावन के झूला झूलने का आनन्द लिया। साथ ही कई तरह की प्रतियोगिताओं और पारम्परिक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी ऐश्वर्या सिंह विष्ठ ने बताया कि समस्त महिला शक्ति ने सावन की इस संस्कृति को हमेशा जारी रखने का निश्चय किया है। कार्यक्रम में क्लब की मनीषा मंगलानी, चित्रा पुरोहित, सोनू शर्मा, दीपिका दरियानी, कविता फुलवानी, मीना सोनी, वर्षा सोनी ,भावना सोनी, अहाना गिरी, दीक्षा सोलंकी, हिमांशी दरियानी, हिना पंजाबी, राधिका आदि शामिल हुए। इस अवसर पर यहां पर महिलाओं ने खेल भी खेले। महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर, रेन डांस आदि का लुत्फ उठाया।