निगम आयुक्तों ने की फील्ड विजिट व विकास कार्यों की मॉनीटरिंग

जोधपुर। नगर निगम उत्तर और नगर निगम आयुक्त दक्षिण ने निगम की ओर से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए फील्ड विजिट की।
नगर निगम उत्तर राजेंद्र सिंह कविया ने इंदिरा रसोई की व्यवस्थाओं को देखा, तो वहीं नगर निगम दक्षिण ने आश्रय स्थल, इंदिरा रसोई ओर नाला निर्माण कार्यों का जायजा लिया। नगर निगम उत्तर राजेंद्र सिंह कविया ने अतिरिक्त आयुक्त बजरंग सिं, एक्सईएन संजय माथुर के साथ एमडीएम अस्पताल में संचालित हो रही इंदिरा रसोई ओर बंगाली क्वार्टर के पास संचालित इंदिरा रसोई का जायजा लिया। आयुक्त उत्तर ने इंदिरा रसोई में बन रहे भोजन का स्वाद चखा और भोजन की क्वालिटी पर संतोष जताया। आयुक्त ने इंदिरा रसोई में भोजन करने आए लाभार्थियों से भी बात की। आयुक्त ने रसोई संचालकों को कोरोना गाइड लाइन की पालना करने के निर्देश दिए, साथ ही फर्जी और सफाई व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
वहीं आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित ने एसई विनोद व्यास और एक्सईएन सुधीर माथुर के साथ एमडीएम नाला और श्रमिक कॉलोनी ड्रेनेज नाले की सफाई कार्य का जायजा लिया, वहीं यूनिवर्सिटी नाले के निर्माण कार्य को भी देखा। आयुक्त अरुण कुमार पुरोहित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी सफाई के दौरान नालों को खोला गया है उन नालों को कवर किया जाए, साथ ही बरसाती नालों के निर्माण कार्य के दौरान क्वालिटी का विशेष ध्यान रखें। आयुक्त दक्षिण ने एम्स अस्पताल में संचालित हो रही इंदिरा रसोई को भी देखा, ओर भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए। आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित ने एम्स रोड से पाली रोड तक पॉल्युशन की रोकथाम को लेकर प्रस्तावित कार्यों की साइड विजिट की और बासनी फायर स्टेशन का भी जायजा लिया। आयुक्त दक्षिण में सरस्वती नगर आश्रय स्थल और एम्स रोड पर संचालित हो रहे आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं को भी देखा। आयुक्त यादव ने आश्रय स्थल संचालकों को आश्रय स्थल पर पर्याप्त बिस्तर, भोजन और पानी की व्यवस्था करने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button