संभागीय आयुक्त ने बच्चों के डूबने की घटना की जानकारी ली
जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने गुरुवार प्रात: पाली जिले के जैतारण उपखंड के रास गांव पहुंचकर बुधवार शाम को चार बच्चों की सार्वजनिक तालाब में डूबने से हुई मृत्यु की घटना की जानकारी ली और परिजनों से मिलकर गहरा दुख जताया।
संभागीय आयुक्त ने रास तालाब पर जाकर चारों बच्चे जहां डूबे उस स्थान को देखा।उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीण जनों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पाली को तालाब में नरेगा व सीएसआर से कार्य कराने के निर्देश।उन्होंने ऐसी घटना दुबारा नहीं हो इसके पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने चारों बच्चों के पीडि़त परिजनों से मिलकर चारों बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया व सांत्वना प्रदान की। संभागीय आयुक्त ने जिला कलेक्टर पाली को चारों पीडि़त परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता देने के निर्देश दिए।