नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित
जोधपुर। शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित चन्द्रा होम्योपैथी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों का इलाज होम्योपैथी पद्धति से किया गया।
लॉयंस क्लब जोधपुर मेहरानगढ़ की अध्यक्ष चन्द्रकला भंसाली ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11/28 स्थित चन्द्रकला होम्योपैथी चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हर सप्ताह आयोजित किया जाता है जिसमें होम्यापैथी चिकित्सक डॉ. महेश सिंघवी द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है। शिविर में कोविड की दवाईयों सहित आंखों की दवाइयां, मोटापा, थाइराइड, ब्लड-प्रेशर, शुगर आदि बीमारियों का इलाज किया गया। भंसाली ने बताया कि इस शिविर में अब तक 10 हजार से अधिक मरीज निशुल्क उपचार ले चुके है।